• निमोनिया (Pneumonia) के रोगाणु
Ø स्ट्रेप्टोकोकस न्यूमोनी (Streptococcus pneumoniae) बैक्टीरिया
Ø हीमोफ़िलस इन्फ़्लुएंज़ी (Haemophilus influenzae) बैक्टीरिया।
• संक्रमित अंग: फेफड़ों की कूपिकाएँ (Alveoli)।
• फेफड़ों की कूपिकाओं में द्रव भर जाता है, जिससे साँस लेने में गंभीर समस्या होती है।
• लक्षण: (निमोनिया के लक्षण)
Ø बुखार, ठंड लगना (कँपकँपी), खाँसी और सिरदर्द।
Ø गंभीर मामलों में होंठ और नाखूनों का रंग धूसर से नीला पड़ सकता है।
• संक्रमण का स्रोत
Ø संक्रमित व्यक्ति द्वारा छोड़ी गई बूँदों/एरोसोल (Droplets/Aerosol) को साँस के साथ अंदर लेने से
Ø संक्रमित बर्तनों का इस्तेमाल करने से।
सामान्य जुकाम (COMMON COLD):
• रोग का कारक (Causative Agent)
राइनोवायरस (RHINOVIRUS) (75%) ;
कोरोना वायरस (CORONA VIRUS) (25%)
• ऊपरी श्वसन मार्ग का संक्रमण (Upper Respiratory Tract Infection) →
Ø यह नाक और श्वसन मार्ग को संक्रमित करता है, लेकिन फेफड़ों को नहीं।
• लक्षण: {सामान्य जुकाम के लक्षण}
Ø आमतौर पर 3-7 दिन तक रहता है
Ø नाक बंद होना और नाक बहना, गले में खराश, आवाज़ बैठना, खाँसी, सिरदर्द और थकान।
• संक्रमण दूषित बूँदों और चीज़ों के ज़रिए फैलता है।
https://www.instagram.com/sciencegajab/?hl=en




